Alaukik Shaktiyan

ज्योतिष ,तंत्र ,कुण्डलिनी ,महाविद्या ,पारलौकिक शक्तियां ,उर्जा विज्ञान

ब्लैक मैजिक क्या है ?

काला जादू [Black Magic]

==================

          काला जादू यानि Black Magic हमेशा से एक कोतुहल का विषय रहा है जिसकी वजह रही है इसके मार्ग पर चलने वाले लोगो का जीवन ,जो की रहस्यात्मक और भयात्म्क रहा है । काला जादू,  नकारात्मक ऊर्जा को स्थानांतरित करने का माध्यम है। जिसकी वजह से हम किसी में भी अपनी नकारात्मक ऊर्जा भेज कर उसकी खुद की जीवनी ऊर्जा को नष्ट करते है। लेकिन क्या आप ये जानते है की इतनी बड़ी मात्रा में नकारात्मक ऊर्जा को कोई कैसे अपने अंदर कण्ट्रोल रख सकता है। और उसे दूसरे में प्रवाहित कर सकता है।

क्या है काला जादू

———————-

जादू शब्द अपने आप में कई तत्वो,चीजो का मिश्रण है जिसे समझना बेहद जरुरी है। काला जादू / जादू आम भाषा में पूजा, इशारो, हाव-भाव और शब्दो के मेल से बनता है। इन सबके मिश्रण से उत्पन्न शक्ति या ऊर्जा को एकाग्रता से एक माध्यम से दूसरे माध्यम में स्थानांतरित किया जाता है। यह ऊर्जा लौकिक ( कर्ता की खुद की ऊर्जा ) और पारलौकिक ( दूसरे आयाम जैसे प्रेत लोक या किसी दूसरे की ऊपरी ऊर्जा ) दोनों ही हो सकती है। जादू की प्रक्रिया में जिन चीजो का महत्व है उनमे से कुछ हाथो की मुद्रा, स्थिति, और निर्देशो का समूह ,वस्तुओं की ऊर्जा ,मन्त्रों की ऊर्जा होता है।

          काले जादू और सफेद जादू में सबसे बड़ा फर्क यही है की काले जादू की ऊर्जा पारलौकिक योनि के भटकते आत्माओ की ऊर्जा है ,अथवा नकारात्मक विचारों के साथ अहित चाहने की व्यक्ति की ऊर्जा होती है, वही दुसरो और सफ़ेद जादू आध्यात्मिक ध्यान, और आध्यात्मिक ऊर्जा ,सद्विचारों ,किसी का हित चाहने की भावना का रूप है। काले जादू का प्रयोग अपने आप को महत्वपूर्ण दिखाने के लिए, नियत्रण के लिए,किसी का अहित करने के लिए या फिर शक्ति के लिए इस्तेमाल किया जाता है | हमारा संसार दोनों ही प्रकृति में बंधा हुआ है। क्यों की हर चीज के पीछे उसका विपरीत रूप का अस्तित्व है।किसी भी ऊर्जा के दोनों पहलु होते हैं |एक ही तरह की ऊर्जा से अहित भी हो सकता है और हित भी हो सकता है |

        काले जादू की ये परिभाषाए हमें किताबो और इन्टरनेट पर बताई गई है लेकिन असल में सच्चाई से परे इसका और भी गहरा मतलब है जिसे समझना बेहद जरुरी है। इसके पीछे छिपे विज्ञानं के अनुसार ये बहुआयाम की मायाजाल होता है जो हमारे सुनने, देखने, और समझने की क्षमता को अपने असर में ले लेती है। हमारे धर्मगुरु सदियो से हमें इसका ज्ञान देते आये है की कैसे दिखाई ना देने वाली ऊर्जा से बचाव किया जाये।उनका अपने हित में प्रयोग किया जाए |जादू की शक्ति एक जिम्मेदारी भी होती है। मानव सभ्यता के कल्याण मात्र के लिए सदियो से ऐसे महापुरुष होते आये जो इन शक्तियों को जिम्मेदारी से धारण किये हुए है। शायद इसलिए कुछ लोग इन्हें फरिश्ता कहते है कितने आश्चर्य की बात है एक जैसी समझ वाले इंसान के आध्यात्मिक पथ अलग अलग होते है।अधिकतर यह सद्कार्यों में ही शक्ति का प्रयोग करते हैं ,किन्तु इनके साथ ही कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो स्वार्थ से अथवा दुराग्रह से अथवा दुश्मनी आदि से अहित करने हेतु भी शक्ति प्रयोग करते हैं ,इन्ही लोगों के प्रयोग काले जादू की श्रेणी में आते हैं |


Discover more from Alaukik Shaktiyan

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Latest Posts