Alaukik Shaktiyan

ज्योतिष ,तंत्र ,कुण्डलिनी ,महाविद्या ,पारलौकिक शक्तियां ,उर्जा विज्ञान

बेटी को मायके से स्टील बर्तन नहीं लेने चाहिए

साम -दाम -दंड भेद सिखाता है राहू

========================        

      राहु छुपे हुए रहस्यों, तंत्र, मंत्र, काला जादू व भूत प्रेत का कारक है।| राहु की तामसिक प्रवृत्ति के कारण वह चालाक है| और व्यक्ति को भौतिकता की ओर पूर्णतया अग्रसर करता है, ,बहुत महत्वाकांक्षी व लालची बनाता है,, जिसके लिए व्यक्ति साम-दाम-दंड-भेद की नीतियां अपनाकर जीवन में आगे बढ़ता है।| इसी तरह यह व्यक्ति को भ्रमित भी रखता है।| एक के बाद दूसरी इच्छाओं को जागृत करता है। इन्हीं इच्छाओं की पूर्ति हेतु वह विभिन्न धार्मिक कार्य व यात्राएं भी करता है।| राहु प्रधान व्यक्ति में दिखावा करने की प्रवृत्ति विशेष रूप से पायी जाती है।| राहु कार्य जाल में फंसाता है, जीवन में आकर्षण को बनाये रखता है,, हार नहीं मानता अर्थात इच्छा शक्ति को जागृत रखता है।|

 राहू वह धमकी है जिससे आपको डर लगता है | जेल में बंद निर्दोष कैदी भी राहू है | राहू सफाई कर्मचारी है | स्टील के बर्तन राहू के अधिकार में आते हैं | हाथी दन्त की बनी सभी वस्तुए राहू के रूप हैं | रास्ते का पत्थर राहू है | राहू वह मित्र है जो पीठ पीछे आपकी निंदा करता है | दत्तक पुत्र भी राहू की देन होता है | नशे की वस्तुएं राहू हैं | दर्द का टीका राहू है | हस्पताल का पोस्ट मार्टम विभाग राहू है |

           राहू मन का वह क्रोध है जो सालों के बाद भी शांत नहीं हुआ है | न लिया हुआ बदला भी राहू है | शेयर मार्केट की गिरावट राहू है उछाल केतु है | ताला लगा मकान राहू है | बदनाम वकील भी राहू है | मिलावटी और सस्ती शराब राहू है | राहू वह धन है जिस पर आपका कोई हक़ नहीं है या जिसे अभी तक लौटाया नहीं गया है | यदि आपकी कुंडली में राहू अच्छा नहीं है तो किसी से कोई चीज़ मुफ्त में न लें क्योंकि हर मुफ्त की चीज़ पर राहू का अधिकार होता है | लेने वाले का राहू और खराब हो जाता है और देने वाले के सर से राहू उतर जाता है | बेटी को भी स्टील के बर्तन अपने मायके से नहीं लेने चाहियें |काले कपड़े नहीं लेने चाहिए |अगर हम स्टील या लोहे को शनि से भी जोड़ें तो भी बेटी को लोहा और स्टील नहीं लेना चाहिए क्योंकि शनि भी पाप और क्रूर ग्रह है |स्टील भी लोहे से ही बनता है |जब आप शनिवार को लोहा नहीं खरीदते ,शनि राहू को शुभ नहीं मानते तो उनका प्रतिनिधित्व करने वाली वस्तुएं कैसे ले सकते हैं |ऐसा कुछ लोग कहते हैं अब आप माने या न मानें |


Discover more from Alaukik Shaktiyan

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Latest Posts