Alaukik Shaktiyan

ज्योतिष ,तंत्र ,कुण्डलिनी ,महाविद्या ,पारलौकिक शक्तियां ,उर्जा विज्ञान

मन्त्र

Alaukik Shaktiyan Avatar
:::::::::::::::मन्त्र :::::::::::::
===================
मन्त्र में छन्द, ॠषि, देवता, बीज, कीलक और शक्ति ये मुख्य रूप से छह बातें मानी जाती हैं| वैदिक मन्त्रों में छन्द, ॠषि, और देवता इन तीन बातों का ही उपयोग होता हैं| अवशिष्ट के सहित षड़ंगों का उपयोग तांत्रिक मन्त्रों में होता हैं| शावर मन्त्रों के विषय में –‘अनमिल आखर अर्थ न जापू’ और शावर–मन्त्र ‘जाल जिन सिरजा’ आदि पद्यों से स्मरण किया जाता हैं| पौराणिक मन्त्र भाव प्रधान होते हैं, ‘ॐ नमों भगवते वासुदेवाय’ आदि| इन मन्त्रों में क्रिया की गौणता होती हैं| इष्ट रूप की भावना मन से सतत जारी रहने से ही सिद्धि होती हैं| क्रिया की मुख्यत: तांत्रिक मन्त्रों में ही अपेक्षा हैं और वैदिक मंत्रो में दोनों की|
मन्त्र
के उच्चारण की रीति छन्द से, मन्त्र
तत्व के आविष्कर्ता का परिचय ॠषि से, समस्त इष्ट फल के प्रदान करने बाले देवता का परिज्ञान मन्त्र एवं ग्यान–ध्यान की रीति से करना होता हैं| मन्त्र
का मूल तत्व संक्षिप्त रूप बीज में होता हैं| विरोधी शक्ति जो तत्व का विनाश तथा साधक को साधना से हटाती हैं, उसके लिए कीलक का उपयोग होता हैं|
मन्त्र
में चैतन्य–शक्ति का संचार शक्ति से होता हैं| मन्त्र
साधक को इन रहष्यो का ध्यान रखकर, मन्त्र
साधना में सलग्न होना चाहिये| इसके अतिरिक्त विशिष्ट भावों की अभिव्यक्ति के लिए अर्न्मात्रृकान्यास, बहिर्मात्रृकान्यास, षोढ़ान्यास, प्रपंचन्यास, भुवनन्यास, देवन्यास, शक्तिन्यास, श्रीकंठन्यास, आदि कहे गये हैं| अन्तर्याग बहिर्याग द्वारा
देवता का पूजन, तर्पण, होम,
पुनश्चरण, संस्कार आदि के द्वारा मन्त्र शीघ्र सिद्ध होता हैं|
इन उपायों
से मन्त्र
चैतन्य होकर, देवता का साक्षात्कार करा देता हैं| बिना मन्त्र
चैतन्य हुये देवता का स्वरूप
ज्ञात नहीं होता| परब्रह्म परमात्मा ही देवता के रूप में अपनी ग्यान शक्ति द्वारा व्यक्त होता हैं|……………………………………………..हर–हर महादेव 



विशेष – किसी विशिष्ट समस्या ,तंत्र -मंत्र -किये -कराये -काले जादू -अभिचार ,नकारात्मक ऊर्जा प्रभाव आदि पर परामर्श /समाधान हेतु संपर्क करें -मो. 07408987716 ,समय -सायंकाल 5 से 7 बजे के बीच . 


Discover more from Alaukik Shaktiyan

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Latest Posts

  • मन्त्र

    :::::::::::::::मन्त्र ::::::::::::: =================== मन्त्र में छन्द, ॠषि, देवता, बीज, कीलक और…